नवादा : आज दिनांक 29 मई 21 को माननीय जिला परिषद अध्यक्ष , श्रीमती पिंकी भारती की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास आयुक्त – वैभव चौधरी के द्वारा सभी जिला परिषद सदस्यों एवं मुखिया गणों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से जिले भर में वैक्सीनेशन कार्य प्रगति , टेस्टिंग कार्य प्रगति एवं व्यापक पैमाने पर मास्क वितरण से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई । सभी जनप्रतिनिधि गण द्वारा संकल्प लिया गया कि वे व्यापक पैमाने पर अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य को बढ़ावा देंगे , टेस्टिंग कार्य में भी प्रगति लाई जाएगी एवं व्यापक पैमाने पर मास्क वितरण कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रेरित किया जाएगा । इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य – नारायण स्वामी मोहन , राज किशोर , अजीत यादव , जिला अध्यक्ष मुखिया संघ – उदय जी , के साथ सभी मुखिया गण उपस्थित थे ।