जांच को भेजे गए नमूनों की संख्या सौ पर की

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा।यहां से कोरोना वायरस संदिग्धों के नमूने भेजे जाने की संख्या एक सौ पार कर गया। रविवार को सबसे ज्यादा संख्या में 20 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए। इसके पूर्व भेजे गए 84 सैंपल में से 77 के जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुके हैं। शेष 7 के रिपोर्ट का इंतजार यहां स्वास्थ्य विभाग को बेसब्री से है. ग्रीन जोन में बरकरार जिला में इतने बड़ी संख्या में नमूने को एहतियात के तौर पर ही भेजा गया है। यह सभी संदिग्ध जिला में बाहर से आए थे. जिला को कुरौना मुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर बाकी नहीं रहने देना चाहता है।