शेखोपुरसराय : प्रखंड के अंतर्गत शेखोपुरसराय थाना परिसर में शनिवार के दिन शिविर का आयोजन कर जमीनी संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर शेखोपुरसराय प्रखंड के सीओ अलका कुमारी एवं पाची पंचायत के मुखिया पति गोरेलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे । मालूम हो कि प्रत्येक सप्ताह शेखोपुरसराय थाना में जनता दरबार का आयोजन जमीन संबंधित विवादों का निपटारा किया जाता है। जिसको लेकर शनिवार के दिन भी जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी मामला का निपटारा किया गया।