जन वितरण प्रणाली में दिया जा रहा है घटिया चावल डीलर के द्वारा विधान पार्षद अशोक यादव से की गई शिकायत

नवादा
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
नवादा से प्रदीप कुमार के रिपोर्ट।
नवादा 18 अप्रैल जन वितरण डीलरों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एमएलसी अशोक यादव ने अकबरपुर एस एफ सी गोदान में उतर रहे चावल की गुणवत्ता देखने हेतु एक जांच टीम को रवाना किया। जांच टीम अनिल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में श्री राज कृष्णा ट्रस्ट के अधिकारी शंभू विश्वकर्मा, नंदकिशोर बाजपाई एवं पंकज यादव ने अकबरपुर एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया जहां चावल की गुणवत्ता मानक से काफी नीचे देखी गई। ट्रकों से उतारे जा रहे हैं चावल में 70 से 80% तक टूट देखकर जांच अधिकारी ने एमएलसी अशोक कुमार यादव और रजौली विधायक प्रकाश वीर को सूचना दी विधायक प्रकाश वीर ने रजौली अनुमंडल अधिकारी को इस गड़बड़ी की जानकारी देकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गोदाम मैनेजर राकेश कुमार ने स्वीकार किया है कि इस बार काफी घटिया क्वालिटी का चावल दिया गया है जिसकी सूचना संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और मिलर को दे दी गई है, उन्होंने कहा कि सारे घटिया चावल वापस किए जाएंगे लेकिन मौके पर देखा गया कि बकसडा के डीलरों को यही घटिया चावल ट्रकों में लादकर भेजा जा रहा है अनिल प्रसाद जी ने बताया कि विधायक देवा देवी के आंदोलन के बाद जन वितरण प्रणाली में सुधार की उम्मीद जगी थी किंतु उच्च अधिकारी गोदाम मैनेजर और मिलर के भ्रष्ट रवैया के कारण गरीब उपभोक्ताओं को जानवरों की तरह राशन दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीलर तो सुधरने के लिए तैयार है लेकिन उच्च अधिकारियों गोदाम प्रबंधक और मिलर के नाजायज गठजोड़ के कारण उन्हें सुधरने नहीं दिया जा रहा है जिससे जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।