गिद्धौर से एक महिला लापता पति ने पत्नी की खोजबीन के लिए गिद्धौर थाना से लगाई गुहार

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव फनिवासी महेश चौधरी ने अपनी पत्नी नीलम देवी के लापता होने की लिखित सूचना गिद्धौर थाने में दी। जानकारी के अनुसार गिद्धौर निवासी महेश चौधरी ने थाना में लिखित आवेदन में बताया कि 03 मार्च को सुबह 11 बजे उसकी पत्नी नीलम देवी किसी को बिना बताये घर से कही चली गयी। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चला। वहीं महेश चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। थकहार कर उसने थाना में अपनी पत्नी की खोजबीन को ले लिखित आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी का अनुरोध किया।