कलयुगी पुत्र ने माँ बाप को मारपीट कर घर से निकाला।

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : स्थानीय थाना क्षेत्र के लखीबाग मुहल्ले में एक कलयुगी पुत्र ने मारपीट कर माँ बाप को घर से निकाला प्राप्त सूचना के अनुसार मसौढ़ी स्थानीय थाना क्षेत्र के लखीबाग मुहल्ले निवासी रामप्रवेश सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र शैलेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी मारपीट कर घर से निकाल दिया।उसके बाद हम दोनों पति पत्नी किराए के मकान में रहने लगे. वहाँ भी जाकर मेरे बेटा पूतोह गुरुवार को घर में घुसकर बक्सा का ताला तोड़कर दस हजार रुपए आभूषण,पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया।पीड़ित बृद्ध व्यक्ति के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना