शेखपुरा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक ही दिन 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन एवं 12 विभागों के 73 भवनों का शिलान्यास किया ।इसके तहत जिले में भी दो नवनिर्मित भवन, जिला उत्पाद अधीक्षक कार्यालय एवं 10 शैया वाले महिला पुरुष बैरक शेखपुरा का एवं जिला आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन हसनगंज शेखपुरा का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा ,अपर समाहर्ता, संजय कुमार चौधरी ,उत्पाद अधीक्षक ,बृजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन के साथ-साथ कई अधिकारी उपस्थित थे। जिला उत्पाद अधीक्षक कार्यालय का निर्माण दो करोड़ 53 लाख रुपए के लागत से किया गया। इस भवन का निर्माण कार्य 04 दिसंबर 2019 शुभारंभ किया गया था जो 03 दिसंबर 20 20 को बनकर तैयार हो गया। अपर समाहर्ता ने बताया कि मात्र 1 साल में गुणवत्ता जिला उत्पाद अधीक्षक कार्यालय का निर्माण किया गया। संजय कुमार उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि तीन मंजिला यह भवन सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 10+10 बेड का महिला एवं पुरुष बैरक भी बनाया गया है ।इसके अलावे सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा सुलभ कराई गई है। जिला आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन केंद्र शेखपुरा का निर्माण 92 लाख 90 हजार की लागत से हुआ है ।इस भवन का निर्माण का शुभारंभ 18 जनवरी 20 को हुआ जो 15 अक्टूबर 20 को बनकर तैयार हो गया। दोनों नवनिर्मित भवनों के निर्माण होने से दोनों कार्यालय इसी भवन में संचालित होगा।