आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा 70 लोगों टीका कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण के लिए मौलाना ने लोगों से की अपील

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : प्रखंड के आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 76 मलिकचक में कोरोना से बचाव हेतु ए0एन0एम0 कृष्णा कुमारी, सेविका आभा कुमारी, अंशुमाला आशा सुधा रानी सिन्हा के संयुक्त प्रयास से कुल 70 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस टीकाकरण जागरूकता अभियान में पंचायत प्रतिनिधि का भी सहयोग रहा। टीकाकरण के दौरान मलिकचक मस्जिद के इमाम अब्दुल जब्बार के द्वारा मस्जिद से लोगों के से बचाव एवं टीकाकरण के लिए लगातार अपील किया गया। इस दौरान पिरामल स्वास्थ्य के नीरज कुमार के द्वारा भी लोगों को टीकाकारण के लिए जागरूक किया गया एवं टीकाकारण के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए लोगों को बताते हुए कहा गया कि अनावश्यक लोग घर से बाहर नहीं निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। भीड़ भाड़ वाले जगह पर जाने से परहेज करें । समय- समय पर हैंड वाश करते रहें एवं आस पास के लोगो को भी कोरोना से बचाव हेतु प्रेरित करें।