शेखपुरा। उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग – अलग स्थानों पर छापामारी कर 24 लीटर देसी शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद दारोगा मीनू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करंडे थाना क्षेत्र के सीझौड़ी गांव के बगल से होकर गुजरने वाली एक सुनसान नदी तटबंध पर छापामारी की ।छापामारी के दौरान शराब का निर्माण करते कारोबारी टुनटुन चौधरी को धर दबोचा।अड्डे से 14 लीटर निर्मित देशी शराब ,शराब बनाने का यंत्र और कई उपकरण भी बरामद किया गया।जिसे टीम ने जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि इससे पहले। गिरफ्तार कारोबारी का भाई जालंधर चौधरी भी शराब कारोबार के आरोप में जेल जा चुका है।उधर उत्पाद दारोगा मीनू कुमारी के ही नेतृत्व में छापामार दस्ते ने शहर के महादेव नगर स्थित पहाड़ के तलहटी से लावारिस अवस्था में दस लीटर देसी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि शरब बरामदगी के दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।