अज्ञात वाहन के ठोकर से लोजपा जिला सचिव सहित दो घायल

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शहर के बाईपास रोड में एक अज्ञात वाहन ने लोजपा के बाइक को ठोकर जिला सचिव को ठोकर मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार लोजपा जिला सचिव अनिल यादव और अमजद उर्फ मोनी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उचित इलाज कर उन्हें मुक्त दिया गया। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोजपा जिला अध्यक्ष मो इमाम गजाली अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का हाल समाचार लिया।