कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त संबंधित विधानसभा के EVM कमिश्निंग कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से EVM कमिश्निंग कार्य को त्रुटि रहित ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
विदित हो कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिलांतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए निम्नलिखित स्थलों पर ईवीएम कमिश्निंग-सह- डिस्पैच सेंटर अवस्थित हैं –
डिस्पैच सेंटर – सोगरा +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ , नालन्दा।
3. विधानसभा क्षेत्र का नाम- 173 – राजगीर (अ.जा.)
डिस्पैच सेंटर – आर o डीoएचo उच्च विद्यालय, राजगीर
4. विधानसभा क्षेत्र का नाम- 174– इस्लामपुर
डिस्पैच सेंटर- राम बाबू उच्च विद्यालय, हिलसा
5. विधानसभा क्षेत्र का नाम – 175 – हिलसा
डिस्पैच सेंटर- राम बाबू उच्च विद्यालय, हिलसा
6. विधानसभा क्षेत्र का नाम – 176 – नालंदा
डिस्पैच सेंटर- रास बिहारी हाई स्कूल, नगर पंचायत, नालंदा ।
7. विधानसभा क्षेत्र का नाम – 177 – हरनौत
डिस्पैच सेंटर – सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ
उक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना केंद्र – नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ में स्थापित किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम कमिश्निंग के पश्चात वज्रगृह में सुरक्षित ईवीएम रखने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करेंगे, ताकि संबंधित डिस्पैच सेन्टर से मतगणना केंद्र तक सुरक्षित रूप से ईवीएम को ससमय पहुंचाया जा सके ।
सभी डिस्पैच सेंटरों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्टी मिलान,परिवहन / कर्मियों के आवागमन हेतु समुचित प्रबंधन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।