DM के द्वारा आईएमए भवन बिहार शरीफ में संचालित टीकाकरण केंद्र का किया भ्रमण

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आईएमए भवन बिहार शरीफ में आम जनता के लिए सुबह 9:00 बजे से 9:00 बजे रात्रि तक टीका दी जाने की व्यमवस्थाा की गयी है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों के परिवारों को टीका के महत्व को समझाया गया और सभी को टीका लेने की सलाह दिया गया। टीकाकरण केन्द्रा भ्रमण के दौरान सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ प्रबंधक भी उपस्थित थे तथा आम जनता को कोरोनावायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कराने हेतु व्यासपक प्रचार-प्रसार करने हेतु निदेशित किया गया।