घर घर पहुंच रहे सत्येंद्र पासवान, जनता से किया समर्थन की अपील

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों का प्रचार अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। पहले चरण के मतदान को लेकर अब काफी कम समय शेष रह गया हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान पर गलियों, मुहल्लों पहुंचने लगे हैं। शनिवार को जनसुराज के राजगीर विधानसभा के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने गिरियक प्रखंड के विभिन्न गांवों जाकर जन स्वराज पार्टी के पक्ष में प्रचार कर मतदान करने की अपील की । इस दौरान जनसुराज के राजगीर प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान के हजारों कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ प्रशांत किशोर का जय जय कार रहे थे । लोगों के मिल रहे जन समर्थन से जनसुराज कार्यकर्ता और प्रत्याशी दोनों में काफी खुशी की लहर थी । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूह सुबह और शाम के समय प्रचार करने पर जोर दे रहे हैं। इस अवसर पर जनसुराज के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते चार दशक से राजगीर में एक ही परिवार का कब्जा है, जो अपने काम के आधार पर कभी वोट नहीं मांगते हैं वह हमेशा नीतीश और मोदी के नाम पर वोट मांगते हैं। चुनाव के नजदीक समय आया तो वह शिलान्यास करने गांव गांव जाने लगे । इससे साढ़े 4 साल पहले वे क्षेत्र से हमेशा लापता रहते थे ,जनता जब भी फोन करती वह हमेशा नोएडा दिल्ली या कहीं और घूम रहे होते थे । लेकिन चुनाव नजदीक आया तो उनकी नींद खुल गयी।
उन्होंने राजद,भाजपा और जेडीयू पर जनता से झूठे वादे कर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज का कारवां बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। 20 साल से एक ही सरकार से लोग ऊब चुके हैं । हर जगह अफसर शाही घुसघोरी चरम पर है । जनता इन सब चीजों से मुक्ति पाना चाहती है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और संकल्पों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आपके नजदीक में पावापुरी मेडिकल कॉलेज है लेकिन या रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है,