सड़क हादसे में 45 वर्षीय चंद्रमणि कुमार उर्फ गोरेलाल की हुई मौत

नालंदा
 जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
वारिसलीगंज (नवादा):_ 
प्रदीप कुमार के रिपोर्ट 
वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे बीडीओ पंकज कुमार ने मृतक के स्वजन को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार रुपये का अकाउंट पेई चेक दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरियापुर पश्चिमी गांव निवासी स्व सुरेश सिंह का 45 वर्षीय पुत्र चन्द्रमणि कुमार उर्फ गोरेलाल अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने सकरी नदी के पुल पार स्थित पेट्रोल पम्प से अपनी बाइक में ईंधन भरवाकर बाइक को पम्प पर ही खड़ी कर दिया। इस बीच चन्द्रमणि किसी काम से पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक खरांठ की तरफ से एक स्कॉर्पियो काफी तेजी से गुजरने के क्रम में गोरेलाल को अपनी चपेट में लेकर काफी दूर तक घसीटते चला गया। करीब 50 मीटर रगड़ खाने के बाद गोलेलाल सड़क किनारे फेंका गया।वहीं घटना कारित करने वाला स्कॉर्पियो भाग निकलने में सफल रहा। जब वहां लोग एकत्रित हुए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना बाद विधायक अरुणा देवी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। इस बीच स्थानीय बीडीओ द्वारा पीड़ित के स्वजन को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक सौंपा। बाद में पुलिस कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। घटना बाद मृतक की पत्नी एवं बच्चे का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। बताया जाता है कि मृत गोलेलाल को कुल पांच बच्चे है, जिनके परवरिश का जिम्मा उसकी विधवा बनी मां के कंधे पर आ गई है।