उमस भरी गर्मी के साथ वर्षा का पूर्वानुमान

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। जिले में 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की गई है इस बीच जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार करने तथा आद्रता की सीमा में 75% पार करने का अनुमान है ।मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 दिनों के लिए मौसम के संबंध में बताया कि जिले में 13 से लेकर 20 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वी हवा चलने की संभावना है। 5 दिनों में पूर्णतया बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है ।तापमान में वृद्धि का अनुमान दिया गया है ।इस प्रकार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिला वासियों को अभी उमस भरी गर्मी से निजात पाने का कोई उपाय नहीं है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के दैनिक दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । दिन भर पसीने से परेशान रहने के बाद लोगों को रात में भी उमस भरी गर्मी परेशान किए रहती है । जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसानों के लिए भी कई प्रकार के सलाह जारी किए गए किसानों को धान की बुवाई तेज करने के लिए कहा गया है ।