अब तक एक लाख 19 हजार से अधिक लोगों ने लिया टीका

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। कोरोना से बचाव को लेकर चलाया जा रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक यहां 1,19,911 लोगों को टीका दिया जा चुका है । इसमें से 18,504 लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। जिले में प्रथम डोज का टीका लगाने वालों की संख्या भी एक लाख पार कर गई है। जिले में 16 जनवरी से शुरू इस अभियान के तहत अभी तक 1,01,407 लोगों को प्रथम खुराक दी जा चुकी है। इसमें सबसे आगे 18 वर्ष से ऊपर के 45 आयु वर्ग के के लोग शामिल है। इन लोगों में से 43,403 लोगों ने टीका लगवा लिया है। उसके बाद 60 साल से ऊपर के 27,603 लोगों ने टीका लिया। 45 के बीच के लगभग 24000 से ज्यादा लोगों ने टीका लिया है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में जुलाई माह से के प्रथम दिन से ही टीका लेने वालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी गई। जुलाई माह में अभी तक 23,983 लोगों ने टीका लिया है। 18 साल से ऊपर के लोगों के टीका का कार्य 9 मई से शुरू किया गया था। लेकिन लोगों के बीच फैली भ्रांतियों के कारण बहुत कम संख्या में लोग टीका लेने के सामने आ रहे थे। अब टीका के लिए बड़ी संख्या में लोग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आगे आ रहे हैं। लेकिन टीका के अभाव में यह अभियान कुछ मंद पड़ गया है।