शेखोपुरसराय : बाजितपुर मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार के दिन पनेहस गांव के समीप बाइक से गिरकर चालक व एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया । दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है । जख्मी युवक की पहचान मुनचुन कुमार शेखोपुरडीह व रिंकू देवी के रूप में की गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए जख्मी युवक मुनचुन कुमार ने बताया कि शनिवार के दिन बाइक पर सवार होकर बाजितपुर की तरफ से वह अपने गांव वापस आ रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जाता है कि शेखोपुरसराय – बाजितपुर मुख्य सड़क मार्ग बिल्कुल जर्जर हो गई है। दो जिलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग विभागीय उदासीनता के कारण ऐसी स्थिति में है। कई वर्षों से जर्जर हो चुकी इस सड़क को मरम्मत नहीं की गई है। सड़क के अधिकांश भाग में गड्ढे हो जाने की वजह से बारिश के दिनों में जलजमाव से वाहन चालको एवं लोगों को आवागमन करने में परेशानियां का सामना करना पड़ता है।। वही जर्जर सड़क मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है ।