ड्रम सीडर से धान बीज की बुवाई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
अरियरी। प्रखंड मुख्यालय फर पर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में प्रत्यक्षण के रूप में कृषि वैज्ञानिकों ने पहली बार ड्रम सीडर मशीन से डायरेक्ट सीडिंग विधि से धान बीज की बुवाई की। इस बाबत केन्द्र के प्रभारी एवम कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि प्रत्यक्षण के रूप में सबौर हर्षित प्रभेद के उन्नत बीज की बुवाई की गई है।उन्होंने बताया कि ड्रीम मशीन की लागत महज आठ से दस हजार रूपए की है।लेकिन इस मशीन से बीज की बुवाई करने से धान की शत प्रतिशत बीजों के उगने की संभावना रहती है ।वहीं बीज खेत में एक जगह थक्का नहीं हो पाता है। किसानों को इस विधि से बीज बुवाई करने पर लेवर कोस्ट भी काफी कम पड़ता है। बीज बुबाईं के दौरान केन्द्र के कई कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे।