कोरोना पर काबू पाने के लिए नगर परिषद कर रहा क्षेत्र को सैनिटाइज

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी में कोरोना पर काबू पाने की तैयारी में नगर परिषद लगातार प्रयास कर रहा है . अनुमंडल के सभी वार्डों में सैनिटाइजर छिड़काव का काम किया जा रहा है ऐसे में हाल ही में नगर परिषद में शामिल होने वाले गांव भदौरा में भी सैनिटाइजेशन का छिड़काव नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है लोगों में काफी इसको लेकर खुशी का माहौल है इसके अलावा विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है. उन इलाकों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है नगर परिषद के कर्मी सैनिटाइजेशन के काम में युद्ध स्तर पर कर रहे हैं नगर परिषद लगातार कोरोना पर जागरूक कर रहे हैं.ऐसे में नगर परिषद द्वारा रोज सभी वार्ड में सैनिटाइजेशन छिड़काव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है नगर परिषद द्वारा जगह-जगह पर गाड़ियों से फॉगिंग करवाई जा रही है. सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है. वैसे जगहों पर जहां पर आम पब्लिक का ज्यादा आना-जाना लगा रहता है. वहां पर सैनिटाइजेशन हो रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर नगर परिषद एहतियात बरत रहा है.
भोला कुमार, मसौढी पटना