बिहारशरीफ : कोरोना काल में पहली बार बिहार में ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है और इस लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय वादों का निपटारा किया जाएगा. वैश्विक महामारी कोरोना ने संपूर्ण विश्व को तबाह कर दिया लेकिन आम जनमानस की दिनचर्या इसे झेलने में कामयाब है इस दौरान हम सबों को न्याय भी अति आवश्यक है. Covid -19 काल में बिहार चौथा राज्य बना है जहां पहली बार ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसे एक प्रयोगात्मक विधि के रूप में भी अपनाया जा रहा है ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक होकर लाभान्वित हो सकें. नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिककरण के द्वारा भी ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका विधिवत ऑनलाइन शुभारंभ नालंदा जिला जज डॉ रमेश चंद्र द्विवेदी, नालंदा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आदित्य पांडे एवं अन्य न्यायाधीशों के द्वारा किया गया. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत में कुल 6 बेंचो का गठन कर पीठासीन पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है. जिसमें पक्षकारों के बीच समन्वय स्थापित कर निर्णय सुनाया जाएगा.जिसमें तकनीकी रूप से SAMA एजेंसी के द्वारा मदद किया जा रहा है.