बिहारशरीफ : कोविड-19 के संक्रमण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है अनलॉक 1.0 के तहत जिले में वाहनों के परिचालन का आदेश नालंदा जिला अधिकारी के द्वारा दिया गया इतना ही नहीं बसों के संचालन हेतु परिवहन विभाग बिहार सरकार के द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं जो इस प्रकार है
1. किसी भी स्थिति में निर्धारित सीट से ज्यादा यात्रियों को बैठने की अनुमति नहीं है तथा कोई भी यात्री खड़ा होकर यात्रा नहीं करेंगे.
2. संचालित किए जाने वाले बसों को प्रस्थान से पूर्व एवं आगमन के पश्चात नियमित रूप से सैनिटाइज कराया जाए. बस मालिक या बस प्रबंधक द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. 3. चालक एवं संवाहक व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखते हुए ग्लव्स मास्क का शत-प्रतिशत उपयोग करेंगे एवं बस में सैनिटाइजर उपलब्ध रखेंगे. 4. यात्रियों द्वारा मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा यात्रियों को बिना मास्क के बस में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 5. बस के यात्रियों के चढ़ने के समय उनका हाथ सैनिटाइज कराएंगे. 6. बसों में अतिरिक्त मास्क रखने की व्यवस्था बस मालिक या प्रबंधक करेंगे एवं जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं हो और वे यात्रा करना चाहे तो मास्क खरीद कर यात्रा कर सकेंगे. 7. बस के अंदर कोविड-19 से बचाव एवं अन्य सावधानी के संबंध में निश्चित अंतराल में उद्घोषणा किया जाना बस संचालक सुनिश्चित करायेंगे. 8. सभी बस पड़ाव पर कोविड-19 की जानकारी एवं सुरक्षा हेतु बरते जाने वाले एहतियात की जानकारी देने हेतु उद्घोषणा की जाय. 9. संचालित बसों पर कोविड-19 से संबंधित स्लोगन चिपकाया जाना आवश्यक होगा तथा बस मालिक या संचालक द्वारा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पंपलेट का वितरण यात्रियों को किया जायेगा. 10. सर्दी खांसी एवं बुखार से ग्रसित यात्री द्वारा सार्वजनिक बस में परिवहन की अनुमति नहीं दी जायेगी. 11. बस लॉक डाउन से पूर्व जो यात्री भाड़ा निर्धारित था वही देय होगा.
यह सभी दिशा-निर्देश परिवहन विभाग के द्वारा कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी किए गए हैं आपको बताते चलें कि कोविड-19 के संक्रमण का कहर बिहार में लगातार बढ़ रहा है. कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन थमने का नाम नहीं ले रही है. इससे निपटने का एकमात्र साधन सोशल डिस्टेंसिंग और अपना खुद बचाव है. हमारी टीम भी आपसे अपील करती है कि आप यात्रा के दौरान इन सभी दिशा-निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करें.