स्कूली बच्चों के बीच हुआ होली मिलन समारोह

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : प्रखंड के हाई स्कूल के समीप सत्य साई पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निदेशक राजेश साह व संतोष केशरी की संयुक्त देखरेख में आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर स्कूली छात्र,धात्राओं ने होली मिलन समारोह में जमकर होली खेली। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक के द्वारा सुरक्षित और स्वच्छ होली कैसे मनाई जाए इसके लिए भी बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर सत्य साई पब्लिक स्कूल के शिक्षक सोनल वर्णवाल, बबलू कुमार,रूबी कुमारी,निधि कुमारी,निलम कुमारी,सहदेव कुमार,शशी तिवारी,प्रिती कुमारी, ने सभी छात्र-छात्राओ ने एक दूसरे की गुलाल ब मिठाई खिला कर होली मिलन समारोह मनाया।9l