गिद्धौर (अजित कुमार यादव) थाना क्षेत्र के गिद्धौर जमुई बाईपास राजमार्ग पर कलाली नदी पुल घाट के समीप गिद्धौर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने शनिवार की रात्रि अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि गिद्धौर थाना पुलिस ने जमुई बाईपास राजमार्ग पर कलाली नदी पुल घाट के समीप अंग्रेजी शराब के 180 एमएल 65 पीस, 375 एमएल 108 पीस शराब के साथ एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने किया बरामद। वहीं थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने जानकारी देते बताया कि थाना की गश्ती पुलिस ने अंग्रेजी शराब की एक खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार व्यक्ति को उत्पाद विभाग की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।