गिद्धौर (अजित कुमार यादव) प्रखंड के स्थानीय पंचमन्दिर के प्रांगण में गिद्धौर,झाझा,बरहट,एवं खैरा प्रखण्ड के टीईटी शिक्षकों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें उपस्थित टीईटी शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के न्याय निर्णय के पारा 78 को लागू करवाने के लिये अपने आंदोलन को तेज करने का फैसला किया।इस बैठक में जिला अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ चाँदनी दयाल ने कहा की जहाँ सरकार एक ओर सुप्रीम कोर्ट के सम्मान करने की बात सदन में कहती है,वहीं उसी न्याय निर्णय के पारा 78 जिसमे टीईटी शिक्षको को अलग संवर्ग व बेटर स्केल की बात कही गयी है। उससे मुकरने का प्रयास करती है।इसलिये सरकार के इसी दोहरे चरित्र को उजागर करने के लिये बिहार के सवा लाख टीईटी शिक्षक आज आंदोलन को मजबूर हैं। इसी कड़ी में हम सभी टीईटी शिक्षक 03 मार्च को भिक्षाटन कार्यक्रम एवं 13 मार्च को बाल मुंडन कार्यक्रम पटना में भाग लेकर विरोध जाहिर करेंगे।जबकि टीईटी शिक्षकों का चरित्र बच्चों के प्रति सकारात्मक रहा है। इस मौके पर टीईटी शिक्षक संघ(मूल) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोज्जम अंसारी,सचिव बिक्रम पासवान, कोषाध्यक्ष मो0 सज्जाद आलम,रणजीत कुमार शर्मा,बटेश्वर राम चन्द्रवँशी, विजय प्रकाश मालवीय,निलु कुमारी,कुमकुम भारती, बिक्रम कुमार, धर्मेंद्र पासवान सहित दर्जनों टीईटी शिक्षक उपस्थित थे।