देवघर ( ब्यूरो – नवीन कृष्ण )- आज 1:00 बजे महामहिम राष्ट्रपति का वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत के लिए देवघर उपायुक्त महोदया श्रीमती नैंसी सहाय, एस. पी. नरेंद्र कुमार सिंह, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 1:20 में बाबा मंदिर पहुंचने के बाद महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद सपत्नी सविता कोविंद सहित बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना कर देश की एकता, अखंडता, सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना बाबा वैद्यनाथ से की। 1:40 में पूजा-अर्चना करने के बाद देवघर स्थित सर्किट हाउस। में भोजन व आराम कर वहां से शाम 4:00 बजे। हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर गए। महामहिम के आगमन को देखते हुए ,जिला प्रशासन देवघर द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। रूट लाइनों का रिहर्सल कल से ही चल रहा था। शहरवासी महामहिम राष्ट्रपति को देखने के लिए बड़े ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे।