शेखपुरा : कोरोना वाईरस के रोकथाम के मद्देनजर मंगलवार को राज्य के बाहर से घर वापस लौटे 401 लोंगो के स्वास्थ्य की जाँच विभिन्न मेडिकल टीमों द्वारा की गई। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह ने बताया कि इस वाईरस पर अंकुश लगाए रखने और निगरानी के मद्देनजर जिले के विभिन्न पीएचसी में गठित मेडिकल टीमो द्वारा दूसरे राज्यों व महानगरों से आये लोंगो की जांच गांव -गांव पहुँचकर की गई। मंगलवार को किये गए जांच में 401 लोंगो के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनलोंगो में एक मे भी कोरोना का लक्षण नही पाया गया। जिसके कारण जांचोपरांत उन सभी लोंगो को घर जाने की इजाजत दे दी गई। उन्होंने बताया कि इस वाईरस के संक्रमण से बचाव और जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल से लेकर सभी पीएचसी और रेफरल अस्पताल को हाई एलर्ट कर दिया गया है।