शेखपुरा : 24 घंटो में 04 नए संक्रमण के मामले आये है। आंकड़ा बढ़कर अब 1956 हो गयी है। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 1790 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या 162 हो गयी है। जिसमे से सात की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटा में यहाँ 04 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 600 से ज्यादा जाँच किया गया। 02 पोजिटिव का रिपोर्ट पटना और ट्रूनेट से आया है। प्रखंडो में चलाये गए विशेष शिविर में एंटीजेन किट से जाँच में शेखोपुरसराय, अरियरी और चेवाडा प्रखंड क्षेत्र में कोई भी पोजिटिव नहीं पाया गया। जबकि बरबीघा और शेखपुरा में एक एक पोजिटिव पाया गया। सदर प्रखंड शेखपुरा में ट्रूनेट और पटना से जाँच के लिए भी सैम्पल लिए गए। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।