शेखपुरा : टीकाकरण महाअभियान जिले के 37 केंद्रों पर 4440 लोगों को प्रतिदिन टीका देने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया। हालांकि इस अभियान के तहत अभी तक लगभग 2000 लोगों को ही टीका दिया जा चुका है। टीका अभियान की महा सफलता के लिए प्रत्येक टीका केंद्र पर कम से कम 120 लोगों को टीका दिया जाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखपुरा और बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ 6 6 अन्य गांव में टीका केंद्र बनाया गया है। उसी प्रकार से चेवाडा में पांच और घाटकुसुंभा तथा शेखोपुरसराय प्रखंड में चार चार जगहों पर टीका केंद्र बनाया गया है। इन सभी 37 स्थानों पर टीका कर्मी को समय प्रस्थान कर पहुंचा दिया गया। टीकाकरण का कार्यक्रम सवेरे 9 बजे से अपराहन 5 बजे तक उत्सवी माहौल में चलता रहा। बताया गया कि इसी तरह का टीका महाअभियान पिछले हफ्ते भी चलाया गया था । जिसमें यहां लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और उस दिन 2280 लोगों ने टीका लगाया टीका लगाने का महा अभियान कल भी जारी रहेगा। सभी टीका कर्मियों को जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड में रख दिया है ।इसके अतिरिक्त ग्रामीण और पंचायत स्तर पर कार्यरत जीविका दीदी आशा दीदी ममता दीदी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आवास सहायक विकास मित्र आदि को अधिक से अधिक लोगों को टीका स्थल तक लाने का निर्देश दिया गया है। इस टीकाकरण अभियान की निगरानी में जिले के आलाधिकारी और प्रखंड स्तरीय अधिकारी लगातार भ्रमण देखे जा रहे हैं। जिले में इस महाअभियान के शुरू करने के साथ 18 से ऊपर और 45 से ऊपर दोनों आयु वर्ग के लोगों के लिए दो हजार से ज्यादा डोज मौजूद है ।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पहले 45 आयु वर्ग के लोगों को टीका दिया जा रहा था और 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा था। लेकिन अब नए परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा ही दोनों प्रकार के टीकाकरण निशुल्क लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं । यह व्यवस्था सोमवार से शुरू हुई है।