रजौली (नवादा) दिल्ली में हुए चुनाव के परिणाम में 27 साल बाद भाजपा की प्रचंड,शानदार,और ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी एवं जोश की लहर पैदा कर दी है।सरकार बनवाने के लिए वहां के जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हृदय तल से बधाई,आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवा सुनामी में बिखर गया झाड़ू ।बंपर बहुमत से दिल्ली में 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया है।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि यह जीत बीजेपी पर और नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता का प्यार और भरोसा के जीत के साथ यह जनता जनार्दन की जीत है।यह जीत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली की जनता के लिए विजन,विकास, विश्वसनीयता,जन सेवा का संकल्प,दिल्ली का कायाकल्प,अंतोदय, गरीब कल्याण के प्रति सदैव समर्पित,जन कल्याण योजना एवं सेवा और सुशासन की सोच वाली सरकार के लिए जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला है।भाजपा नेता गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता में केवल एक गारंटी पर जनता को भरोसा है और वह है।मोदी की गारंटी जिनमें गरीब महिलाओं को 2500 रुपये,गर्भवती महिलाओं को 2,1006 पोषण किट,गरीब महिलाओं को 500 में सिलेंडर,होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर,बुजुर्गों का 10 लाख तक का फ्री इलाज,आयुष्मान कार्ड से केंद्र से 5 लाख और राज्य से 5 लाख तक का इलाज 60 से 70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 तो 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 3000 रुपये की पेंशन,अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गियों में 5 रुपये में खाना आदि शामिल है।इन योजनाओं ने दिल्ली में बाजी पलट दी।जनता जनार्दन ने चुनाव में भाजपा को 27 साल के बाद शानदार,प्रचंड जीत से केजरीवाल को यह साफ संदेश दे दिया है कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार में दिल्ली की विकाश और उन्नति का नया इतिहास रचेगा।जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने पूरे 10 साल झूठे वादे किये,जिससे दिल्ली जनता तंग आ चुकी थी और वह इससे छुटकारा पाना चाहती थी।आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदूषण की मार,शीश महल के भ्रष्टाचार और यमुना की धार में बह गई।पानी में जहर का मुद्दा भी भारी पड़ा,जन कल्याण के नाम पर फ्री की योजनाओं को छोड़कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार का ऐसा कोई भी काम नहीं।जिससे दिल्ली की जनता का भला और विकास हुआ है।दिल्ली की जनता ने झूठ की राजनीति को नकारने का काम किया है।भाजपा ने पिछले चुनाव 2020 के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ।वहीं आम आदमी पार्टी को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पीएम मोदी ने जो दिल्ली की सेवा करने का मौका जनता से मांगा,वो डेढ़ करोड़ वोटर ने दे दिया हैं।यह जीत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुशल संगठन कार्य एवं गृह मंत्री अमित शाह के कुशल एवं चाणक्य नीति की जीत है।इस शानदार,प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह एवं वहां के कर्मठ और देव दुर्लभ भाजपा के कार्यकर्ता बंधु सहित वहां के देव तुल्य जनता-जनार्दन को हृदयतल से अनंत
आभार,धन्यवाद,बधाई,वंदन और चंदन,बधाई देने वाले में वरिष्ठ नेता संजय कुमार अधिवक्ता,सोशल मीडिया के जिला संयोजक गोलू सिंह,भाजपा नेता गौरव शांडिल्य गगन,प्रमोद चंद्रवंशी,विमल राजवंशी,ऋषि कपूर,सुनील कुमार, अमन कुमार,रेखा कुमारी, देवेन्द्र प्रसाद दीवान,नवीन कंधवे,मुन्ना सिंह,विकास कुमार,दिलीप कुमार, दिलीप कुमार द्वीप,मनोज बरहपूरिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।