2 सौ निःसहाय गरीब परिवारों के बीच चुरा -गुड़ ,मास्क , साबुन वितरित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा/अरियरी : रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजीव कुमार सिन्हा ने कोरोना वायरस जैसे महामारी को देखते हुए शेखपुरा जिले अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मडरो पंचायत के करकी(उसरी) ग्राम के वार्ड न•13 में महादलित टोले में नि:सहाय लोगो के बीच चुड़ा,गुड़,पानी,मास्क और साबुन का वितरण किया और साथ मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर लोगो से आज की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीप, टॉर्च , मोमबत्ती जलाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने लोंगो से लॉकडाउन का पालन करने की अपील किया।
अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह,भाजपा के आईटी सेल के जिला सयोजक गौरव कुमार,समाजसेवी राधेश्याम सिंह,गौतम कुमार,अविनाश कुमार,राहुल कुमार,गणेश राम,टीपू सुल्तान, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। इस दौरान लगभग 200 लोगो को भोजन एवं साबुन और मास्क उपलब्ध कराया गया।