हिलसा : वैश्विक महामारी के बीच लगातार लॉक डाउन के वजह से परेशान चल रहे 125 प्रवासी श्रमिको के बीच खाद्य सामग्री का वितरण स्वयं सेवी संस्थान ज्वाइंट एक्शन नेटवर्किंग तथा जीव दया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रखण्ड के नदहा, पोसंडा , मुरारपुर गांव जाकर किया तथा लोगो को कोविड 19 से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया।सचिव रमाकान्त शर्मा ने बताया की कोविड 19 से महामारी के दौर मे हजारों श्रमिक को काम काज बंद होने के कारण अपना घर वापस लौट चुके है और काफी वदहाली एवं परेशानी मे जीवन व्यतीत कर रहे है । ऐसे श्रमिकों एव उनके परिवार की भूख मिटाने के उद्देश्य से प्रति श्रमिक को चावल, आटा, दाल, सोयाबीन बरी, चीनी ,नमक, सरसो तेल, मिलाकर कुल तीस किलो का किट उपलब्ध कराया गया।इस महामारी से वचाव हेतू हाथों को नियमित रूप से 10-15 बार साबुन पानी से हाथ धोने और माक्स लगाने तथा समूह मे इकठ्ठा नहीं रहने का संदेश दिया।इस मौके पर सोनी कुमारी ,रानी कुमारी ,कुमार कान्त सिंह ,राजू रविदास ,करन राज ,मुकेश कुमार ,सुषमा कुमारी ,रामबाबू कुमार ,सुनीता कुमारी ,पंकज कुमार ,मनीष कुमार ,आशीष कुमार उपस्थित थे।