100 लोगों से लदी नाव गंगा में डूबी, एक का शव मिला, कई लापता

भागलपुर
जनादेश न्यूज़ भागलपुर
भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा दियारा में गुरुवार की सुबह मांझी घाट पर 100 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। हादसे में अबतक एक का शव मिला वहीं 10 लोग तैर कर बाहर निकल गए। बाकि लापता बताए जा रहे हैं। भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा दियारा में गुरुवार की सुबह मांझी घाट पर नाव हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीउ़ जुट गई। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए।
नाव पर सवार सभी नदी पारकर खेती के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा दियारा में गुरुवार की सुबह मांझी घाट पर 100 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में डूबने के बाद हड़कंप मच गया है। लापता लोगों के परिजनों ने नदी किनारे विलाप करना शुरू कर दिया है।
भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा दियारा में गुरुवार की सुबह मांझी घाट पर 100 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में डूबने की सूचना पर स्थानीय विधायक गोपाल मंडल भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।