शेखपुरा। सदर प्रखंड अंतर्गत विहटा गांव में छापामारी कर हथियावा ओपी पुलिस ने छापामारी कर एक कारोबारी लखन चौधरी को दस लीटर देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया।उन्होंने बताया गिरफ्तार कारोबारी गांव के स्व कामेश्वर चौधरी का पुत्र है। बरामद शराब को जब्त कर कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है।जबकि उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।