1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले साइबर ठग दो सहोदर भाइयों को नालंदा से गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गई हरियाणा पुलिस

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
कतरीसराय : साइबर ठगों की तलाश में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस कतरीसराय थाना पहुँची तथा स्थानीय
पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र के कतरडीह गाँव निवासी सुनील सिंह के घर में छापेमारी किया । छापेमारी के दौरान सुनील सिंह के पुत्र विकास कुमार व निवास कुमार को साइबर ठगी करते ठगी के उपयोग में लाए जाने वाले एक लैपटॉप ,दो मोबाइल,एक एटीएम कार्ड,एक पर्स के साथ गिरफ़्तार किया । बताया जाता है कि हरियाणा के एक व्यक्ति से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी किया गया है ।उक्त व्यक्ति को ठगी का एहसास तब हुआ जब उससे ठगों द्वारा और पैसों की मांग किय जाने लगा । इसी को लेकर हरियाणा पुलिस साइबर ठगों के तलाश में कतरीसराय थाना पहुँचा तथा थानाघ्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के सहयोग से ठगों के घर में छापेमारी किया वहीं छापेमारी के दौरान दो साइबर ठग सहोदर भाई को गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गया है.