नवादा : काशीचक पुलिस ने बाजार में छापामारी कर शस्त्र व जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है । इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि बाजार में गश्ती के क्रम में बौढी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पास संदेहात्मक स्थिति में एक युवक पर नजर पङी । पुलिस की वाहन को देख युवक भागने का प्रयास किया लेकिन साथ रहे पुलिस के जवानों ने उसे धर दबोचा । तलाशी के क्रम में उसकी कमर से 315 बोर का पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद होते ही गिरफ्तार कर लिया । युवक की पहचान दौलाचक गांव के कुन्दन कुमार के रूप में की गयी है । गिरफ्तार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।