वारिसलीगंज में लाश मिलने से फैली सनसनी

नवादा
जनादेश न्यूज नवादा 
प्रदीप कुमार के रिपोर्ट 
 बधार में मिली महिला का शव 
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के साम्बे गावँ के बधार में करीब 21 बर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया।शव की पहचान साम्बे गावँ के मुरारी मांझी की 21 बर्षीय पुत्री रीता देवी की है।जानकारी के अनुसार मृतक विगत दो दिनों से लापता थी।परिजन अपने सगे सबन्धियों के यहां खोजबीन कर रहे थे।सुबह में बधार में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची जहाँ ग्रामीणों की काफी भीड़ हो गयी जिसमें मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।वहीं पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।बताया जाता है कि महिला शादीशुदा थी और वह अभी अपने मायके में ही थी।