वाटर कैनन सैल्यूट के साथ दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट का स्वागत

दरभंगा
जनादेश न्यूज़ दरभंगा
मिथिलांचल वासियों खासकर दरभंगा के निवासियों को दिवाली और छठ से पहले मिला बड़ा तोहफा। लोगों के वर्षों का सपना पूरा हुआ। दरअसल दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान। दिल्ली से उड़ान भरकर आज यानी रविवार को जब 11 बजकर 45 मिनट पर पहली उड़ान दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंची तो लोगों ने तालियों से उसका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उसे वाटर सैल्यूट दिया गया। इसके साथ ही आज से दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए तीन जोड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हो गई है।
फ्लाइट के लिए बुकिंग 20 सितंबर से ही शुरू
20 सितंबर से ही रोजाना ऑपरेट होनी वाली तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी।8 नवंबर को इन छह फ्लाइटों में करीब 80 से 90 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। इन तीनों शहरों से आने वाले यात्रियों की तादाद ज्यादा है। बिहार में दीपावली व छठ की उत्सवधर्मिता की वजह से अभी यहां से जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ कम है। नई उड़ान सेवाओं के शुरू होने से इस बार दीपावाली व छठ में मिथिलांचल या इससे सटे जिलों के लोग आसानी से घर आएंगे। उन्हें घर जाने के लिए अब पटना आने की मजबूरी नहीं होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन तीनों फ्लाइट के 8 नवंबर से शुरू होने की घोषणा दो माह पहले पटना में की थी।
पहली टेकऑफ दिल्ली के लिए
दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट में लैंड करेगी। यही फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.45 बजे दरभंगा से टेकऑफ करने के बाद दिल्ली 1:40 बजे दोपहर में पहुंचेगी। दिल्ली से 2.20 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर शाम चार बजे लैंड करेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु को रवना होगी और 6.55 बजे लैंड करेगी। मुंबई से 12.10 बजे रवाना होकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड करेगी और तीन बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। इसके मुंबई पहुंचने का समय शाम 6.10 बजे है।