रामपुर सिंडाय में लोंगो ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनते हुए बीजेपी के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि वार्ड न.13 और बूथ न. 63 उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर सिन्डाय पर लोगों के बीच मन की बात सुनने के लिए सुबह से ही लोग उत्सुक दिखे ।।इन्होने कहा कि आज मन की बात सुनना लोगो को लिए उत्सुकता और हर्ष की बात हो गई। क्योंकि आज तक इतिहास मे किन्ही प्रधानमंत्री ने लोगो से जुडने का और उनके हित के लिए उनके दुख दर्दों को सुना नहीं।आज मोदी जी ने बच्चो के विकास के लिए खिलौने के महत्व को बढाबा दिया। उन्होने कहा कि ज्यादा से ज्यादा खिलौने बच्चो को दे। जिससे रचनात्मकता से विकास हो।।इंडियन कुत्ते के बारे में कहा कि इसकी प्रजाति पर रिसर्च की जा रही इसे ज्यादा से ज्यादा सहेजने और शिक्षण देने की जरुरत है।5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों को शिक्षक के प्रति सम्मान करने पर विशेष बल दिए।
कोरोना के विषम परिस्थिति में पूरे भारतवर्ष को इस संकट काल से उबर रहा है। चाहे वह 20 लाख करोड़ देने की बात हो, घर घर राशन पहुंचाने की बात हो, मास्क- साबुन वितरण करने की बात हो, लोकल से वो कल बनाने की बात हो, ग्रामीण किसानों को आत्मबल बढ़ाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बढ़ाने की बात, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मेढ़ पर पर पेड़ लगाने की बात। गरीब गुरबा किसान दलित शोषित की लोक कल्याणकारी लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात ।तमाम ऐसे मुद्दे को लेकर लगातार 6 वर्षों से आपके बीच मन की बात के द्वारा उदगार व्यक्त करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने में तत्पर दिख रहे हैं।इस मौके पर बीजेपी नेता अनिल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।