राजगीर में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म सिटी? भू-अधिग्रहण पूरा, 142 करोड़ खर्च होंगे

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 : दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को बिहार सरकार बड़ा सम्मान दे सकती है। राजगीर में फिल्म सिटी बसाने की कवायद तेज हो गई है। इस फिल्म सिटी को विकसित करने पर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे और इसका नाम दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर होगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस परियोजना के संबंध में कला, संस्कृति और युवा संस्कृति मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि करीब 20 एकड़ में बनने वाले फिल्म सिटी के लिए राजगीर के नीमा में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। अब अगले महीने से इसके निर्माण पर काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले राज्य में नई फिल्म नीति बनाई जाएगी, ताकि इस नीति पर फिल्म सिटी का विकास किया जा सके। हालांकि, उन्होंने इसके नाम के बारे में कुछ नहीं बताया। इस फिल्म सिटी का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने की लंबे समय से मांग की जा रही है।
राजगीर के नीमा गांव में अब अगले महीने से इसके निर्माण पर काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के संबंध में कला, संस्कृति और युवा संस्कृति मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि फिल्म सिटी बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है। बहुत जल्द फिल्म नीति बनाने पर काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने नई फिल्म नीति बनाने के लिए विभागीय बैठक भी की है। जिसमें अन्य राज्यों की फिल्म नीति का भी अध्ययन किया गया है। स्टूडियो के अलावा होटल, डॉरमेटरी ऑफिस समेत अन्य सुविधाएं होंगी। करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कला, संस्कृति और युवा विभाग के अनुसार विभाग बिहार के उन अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और निर्देशकों से संपर्क कर रहा है जिन्होंने बिहार के बाहर अपनी पहचान बनाई है और कई बिहारी कलाकारों ने विभाग से संपर्क किया है। बहुत जल्द विभाग इन सभी कलाकारों के लिए मीटिंग का आयोजन करेगा। इसमें फिल्म नीति बनाने पर चर्चा होगी।
नई फिल्म नीति में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि बिहार के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। बिहार में अन्य राज्यों के फिल्म निर्माताओं को सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही बिहार के लोग यहां फिल्म बनाना चाहेंगे तो बिहार सरकार उनके लिए कैसे सहयोग करेगी। इन सभी बिंदुओं को नई फिल्म नीति में जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सप्ताह पहले मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त को फिल्म नीति बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
फिल्म सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जिसमें यह फिल्म स्टूडियो आर्ट गैलरी, लिमेशन, शूटिंग थिएटर, स्टूडियो फैसिलिटी, टोटल प्रोजेक्टर, डिजिटल कैमरा, अत्याधुनिक सुव्यवस्थित लैब, फिल्म स्क्रीनिंग लैब, ग्रीन स्क्रीन स्टूडियो, डिजिटल प्रोजेक्टर जैसी सुविधाओं से लैस होगा। , रंगमंच आदि।