मिक्की रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मोकामा की टीम विजयी

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : प्रखंड के कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम गिद्धौर में खेले जा रहे मिक्की रावत मेमोरियल नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एनएसीसी मोकामा बनाम लखीसराय के बीच खेला गया. इस मौके पर खेल के दौरान टॉस जीतकर मोकामा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित 16 ओवर के इस खेल में 09 विकेट खोकर 150 रनों का स्कोर खड़ा कर मोकामा की टीम ने अपनी पारी समाप्त की. वहीं खेल के दौरान लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय क्रिकेट टीम ने निर्धारित ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 142 रन का ही स्कोर खड़ा कर पायी, इस तरह से इस फाइनल मुकाबले को मोकामा की टीम ने जीत लिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि पतसंडा पंचायत की मुखिया संगीता सिंह व समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, युवा समाजसेवी पुष्पराज सिंह, काजू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उप विजेता टीम लखीसराय एवं विजेता मोकामा की टीम को संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान किया.
वहीं खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर उपविजेता टीम को 15,000 रुपये का चेक उपहार स्वरूप दिया गया. वहीं फाइनल मुकाबले की विजेता रही मोकामा की टीम को 21,000 रुपये की राशि का चेक मुखिया संगीता सिंह द्वारा दिया गया. इधर इस फाइनल मुकाबले में मेन ऑफ द मैच का खिताब मोकामा क्रिकेट टीम के रासबिहारी को समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद द्वारा दिया गया. वहीं खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लखीसराय टीम के खिलाड़ी सुजीत कुमार को युवा समाजसेवी पुष्पराज सिंह द्वारा मेन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. इस फाइनल मुकाबले में अम्पायर की भूमिका सोनू कुमार एवं जसीम खां ने निभायी. वहीं स्कोरर की भूमिका अमित कुमार एवं उदघोषक की भूमिका सुमित कुमार ने निभायी. मिक्की रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि संगीता सिंह ने विजेता एवं उप विजेता दोनो टीमों के खिलाड़ियों के क्रिकेट के खेल में उज्वल भविष्य की कामना की, व खेल जगत में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की तारीफ करते हुए देश समाज राज्य का नाम खेल जगत में रौशन करने की खेल समापन के मौके पर बात कही. इस अवसर पर आयोजन समिति के, बंटी कुमार, रॉकी सिंह, अशोक दास, मोंटी कुमार, शुभम सिंह, अमन कुमार, सुमन राज सेम, शुधांशू कुमार अजित रावत, मोंटी कुमार, जोंटी कुमार, मोनू रावत, अजित रावत के अलावे क्रिकेट प्रेमी व खिलाड़ी फाइनल मुकाबले को देखने के लिए खेल मैदान में मौजूद थे.