मां-बेटी से हुए दुष्कर्म के 9 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जेल में कटेगी पूरी जिंदगी

गया
जनादेश न्यूज़ बिहार
गया : गया जिले के कोंच प्रखंड के सोनडीहा गांव में ढाई साल पहले मां व बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के आरोपियों में 9 लोगों को दोषी पाया गया। उक्त सभी दोषियों को गया व्यवहार न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला न्यायालय के एडीजे सप्तम स्पेशल पॉस्को न्यायाधीश की अदालत ने यह सजा सुनाई.इससे पहले कोर्ट नें चार दिन पहले हुए सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। बुधवार को फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया था।
जानकारी के अनुसार बताते चलें कि यह घटना बीते 13 जून 2018 की रात की है। इस मामले में पीडि़त ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें कहा था कि शाम में अपनी मोटरसाइकिल से पत्‍नी एवं बेटी के साथ गया के गुरारु स्थित दुकान से घर जा रहा था। कोंच थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव के पास छह-सात अपराधी टॉर्च एवं बंदूक लिए मौजूद थे। अपराधियों ने रोक कर गाड़ी को गड्ढे में धकेल दिया। इसके बाद तीनों को हथियार दिखाकर खेत की मेड़ पर बैठा दिया। फिर शुरू हुई हैवानियत। बारी-बारी मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। इसके बाद सोनडीहा गांव के 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने इस मामले के अनुसंधान में अहम भूमिका निभाई। तत्‍कालीन एसएसपी समेत अन्‍य पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में तत्‍परता दिखाई थी।
👉कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,अंतिम सांस तक रहेंगे जेल में
कोर्ट ने जिन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, उनमें नवलेश पासवान, निर्भय पासवान, रामू पासवान, रमेश पासवान, श्रवण पासवान उर्फ कारू पासवान, भोला पासवान, उपेंद्र पासवान उर्फ भुदुल पासवान एवं प्रकाश पासवान शामिल है। मामले में लोक अभियोजक कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी दोषियों को कोर्ट ने अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है। उन्होने बताया कि दोषियों पर अलग अलग धाराओं में अर्थ दंड की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कोर्ट से कड़ी सजा की मांग की गई थी। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों की तरफ से कोर्ट में पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि यह एक साजिश है, जिसमें मेरे मुवक्किलों को फंसाया गया है। हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
👉कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कोर्ट में फैसला सुनाए जाने के दौरान पूरे परिसर में पुलिस के व्यापक प्रबंध किया गया था। इस दौरान कोर्ट में मौजूद सभी लोगों की दिलचस्पी इस बहुचर्चित मामले को लेकर थी