भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ यात्रा ही नहीं पूरे भारत वासियों के लिए यह प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश भी है

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
नालंदा : जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहारशरीफ में कांग्रेस पार्टी की ओर से चल रहे भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए एक बैठक जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारी श्री शंकर स्वरूप जी भी उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी शंकर स्वरूप जी ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ यात्रा ही नहीं पूरे भारत वासियों के लिए यह प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश भी है उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3500(पैंतीस सौ )किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी जी के द्वारा की जा रही है यह अपने आप में एक मिसाल है इस तरह की पदयात्रा आज तक इतिहास में किसी भी देश के राजनेता के द्वारा नहीं की गई है.उन्होंने राहुल गांधी जी का भी संदेश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस बिहार की भी भारत जोड़ो पदयात्रा जो बांका के मंदार पर्वत से होकर चलते हुए 1200(बारहसौ )किलोमीटर दूरी तय करते हुए लगभग 2 महीनों में गया की पावन भूमि पर पहुंचेगी इस पदयात्रा में जिले के सभी कांग्रेसियों को चलने का आवाहन किया ,जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने नवनियुक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो पदयात्रा सिर्फ पदयात्रा ही नहीं है बल्कि बिहार में बिखरते हुए समाज और परिवार को जोड़ने की यात्रा है इस यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास जी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण के साथ साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खड़गे जी भी इस यात्रा को पहली बार बिहार की धरती पर रवाना करने के लिए आ रहे हैं.भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सभी कांग्रेसी जनों को बताया कि दिनांक 5 जनवरी 2023 को यह यात्रा बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी जिसमें जिले के सभी कांग्रेसियों को शामिल होना है उन्होंने कहा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 5 जनवरी की सुबह 6:00 से जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम के पास गाड़ियों की व्यवस्था की गई है जिससे जिले के सभी कांग्रेसी उस यात्रा में शिरकत करने के लिए एक साथ प्रस्थान करेंगे साथ ही उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों एवं उस प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधियों से भी आग्रह करते हुए कहा कि अपने अपने प्रखंडों से भी अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में चलने के लिए सभी लोग अपना अपना कमरकस लीजिए यह यात्रा बिहार वासियों के लिए भी एक सुखद एहसास दिलाने वाला यात्रा होगा राज्य के विभिन्न जिलों से एवं वहां की परंपरागत एवं पुरातत्व के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी जोड़ते हुए यह यात्रा बोधगया तक जानी है.जिला कांग्रेस नालंदा से बहुत सारे लोग शुरू से लेकर अंत तक यानी बांका से बोधगया तक लगातार 2 महीना की यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची में भी अपना नाम दर्ज करवाए हैं राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने भी यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में लोग इस यात्रा में चलने के लिए संकल्पित है उनके द्वारा भी उनके आवास दीपनगर से कई गाड़ियों की व्यवस्था की गई है जिसमें उनके क्षेत्र के लोग बांका तक जाएंगे जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने जिले के सभी कांग्रेसी जनों से यात्रा में चलने का आवाहन करते हुए कहा कि जितनी भी संख्या में लोग चलने के लिए तैयार हैं सभी के लिए यहां से बांका पहुंचाने का व्यवस्था जिला कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है बाँका पहुँचने के बाद वहाँ से हम सभी लोग पदयात्री के रूप में पैदल चलना शुरू करेंगें बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों प्रदेश प्रतिनिधियों के अलावे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष गण ने अपनी बात को रखा इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह नवप्रभात प्रशांत अमोद कुमार पाठक मोहम्मद जेड इस्लाम मुन्ना पांडे अजीत कुमार मीर अरशद हुसैन उदय कुमार कुशवाहा ताराचंद मेहता नंदू पासवान संजू पांडे रानी देवी बच्चन कुमार पांडे राजीव कुमार मुन्ना फवाद अंसारी रमेश कुमार सौरभ कुमार बच्चू प्रसाद युवा अध्यक्ष विवेकानंद पासवान जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी प्रदेश प्रतिनिधि के अलावे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे॥