दरभंगा (चंदन कुमार झा) : कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु बैंक शाखाओं में भीड़ को नियंत्रित करने, सामाजिक दूरी नियम का पालन कराने का निदेश सभी बैंक प्रबंधकों को दिया गया है। बैंक के आगे टेंट/शमियाना एवं बैरिकेडिंग लगाकर ग्राहकों को 01-01 मीटर की दूरी पर गोल घेरा में खड़ा कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि बैंक द्वारा ग्राहकों को टोकन जारी किये जाये और उन्हें यह बता दिया जाये कि किस समय उन्हें बैंक से पैसा मिलेगा। निदेश दिया गया है कि कल से सभी बैंको में टोकन प्रणाली लागू हो जानी चाहिए। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में बैंक प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में कहीं है। सभी बैंक प्रबंधकों को अपने-अपने शाखा में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कराने बैंक का भी निर्देश दिया गया हैं. बैंक से एनांउसमेंट करके ग्राहकों को पैसे की निकासी के बारे में जानकारी दी जायेगी। बैंक कर्मी यह भी बतायेगे कि किसी का भी पैसा वापस नहीं जायेगा। बैंक के द्वारा अफवाहों का खंडन किया जायेगा। बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा है कि अगर किसी भी शाखा में विधि-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न होने की संभावना हो तो तुरंत निकट के थाना को खबर कर दें। इसके साथ ही यह सूचना जिला प्रशासन के व्हाट्स एप ग्रुप में भी डाल दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों को सही बातों की जानकारी दिये जाने पर कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। कम्यूनिकेशन गैप के कारण ही इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है। बैंक प्रबंधकों को आगे आकर लीड लेनी होगी। कहा है कि बैंक के गार्ड एवं स्टाफ्स घूम-घूम कर सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करायें। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को सभी बैंकों में सोशल डिस्टेसिंग निमय का पालन करने हेतु निम्न निदेश दिया है :- 01. सभी बैंको में प्रत्येक काउन्टर पर आवश्यकतानुसार पंडाल/बैरिकेडिंग कराया जाये। 02. प्रत्येक काउन्टर पर सोशल डिस्टेसिंग बनाने के लिए सर्कल बनाकर खड़े होने के लिए चिन्ह्ति किया जाये। 03. बैंक में बैठने के स्थान पर भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाय। 04. ग्राहकों को टोकन निर्गत कर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने हेतु माईक से प्रसारण कराया जाय। 05. सभी ग्राहकों को मास्क लगाकर ही बैंक में प्रवेश कराया जाये। 06. आवश्यकतानुसार ग्राहकों को सैनिटाईजर भी उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा हैं की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को प्रदान की गई सहायता राशि की निकासी डाक घर से भी की जा सकती है। यह निकासी आधार नम्बर एवं फिंगर बायोमेट्रिक पहचान के आधार पर की जा सकती है। डाक अधीक्षक, दरभंगा अंचल ने बताया है कि आधार नम्बर एवं फिंगर प्रिंट के माध्यम से 10 हजार रूपया तक की निकासी किसी भी डाक घर से की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पैसे की निकासी के लिए डाक घर भी एक विकल्प है। जिसका उपयोग किया जा सकता है। इस बैठक में डीएम, एसएसपी सहित सभी एसडीपीओ,ओएसडी, एलडीएम, जिला बैंक समन्वयक, सभी बैंक प्रबंधक, नगर के सभी थाना प्रभारी आदि उपश्थित थे।