गिद्धौर( अजित कुमार यादव) : बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर गिद्धौर में प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा गठित कला जत्था की टीम ने टीम लीडर सुनील कुमार यादव की अगुआई में नामांकन अभियान को सफल बनाने हेतु नूक्कड़ नाटक व नृत्य संगीत के माध्यम से ग्रामीणों व अभिभावकों को जागरुक किया गया। इस दौरान कला जत्था की टीम के ललिता देवी,सोनी रानी एवं सोनी कुमारी द्वारा आयेगा नया सवेरा जरुर की गीत पर नूक्कड़ नाटक का मंचन कर गामीणों के बीच शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे नामांकन 2021 के तहत प्रवेशोत्सव अभियान एवं शिक्षा के अधिकार व महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। वंही कला जत्था टीम लीडर सुनील कुमार यादव ने भी हम बच्चे है नन्हे फूल,जाएंगे हम हर रोज स्कूल की गीत ने मौजूद ग्रामीणों एवं अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी। वही कार्यक्रम के दौरान प्रखंड संसाधन केंद्र गिद्धौर में कार्यरत बीआरपी वशिष्ट नारायण यादव व मुरारी गुप्ता ने जानकारी देते हूये बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जिले भर में प्राथमिक व मध्य विधायलों से बच्चों को जोड़ने हेतु प्रवेशोत्सव पखवारा मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज कला जत्था की टीम द्वारा घूम घूम कर अभिभावकों एवं अनामांकित बच्चों को जागरुक कर स्कूल से जोड़ने का कार्य कर रही है।उनोन्हे कहा कि बच्चे शिक्षित होंगे तभी कूशल समाज का निर्माण किया जा सकता है। वहीं आयोजित कार्यक्रम मे कला जत्था के टीम लिडर सुनील कुमार यादव,विजय कुमार,भोला यादव, अजीत कुमार पासवान,भूपेंद्र प्रसाद,ललिता देवी,पप्पू मंडल,सुनील कुमार सुमन,सोनी रानी,सोनी कुमारी के अलावे दर्जनों अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।