नालंदा में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला कथित डॉक्टर गिरफ्तार

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
नालंदा : बिहार शरीफ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ गंदा काम किया जाता था। हैरत की बात तो ये है कि यौन शोषण करने वाला शख्स खुद एक डॉक्टर है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के साथ-साथ दो लोगों को धार दबोचा।
गिरफ्तार लोगों में नूरसराय थाना क्षेत्र का नीरज कुमार और रहुई थाना क्षेत्र का चंदन कुमार है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नीरज कुमार का बिहारशरीफ के जलालपुर मोहल्ला में होम्योपैथिक क्लीनिक है। पिछले महीने पीड़िता इलाज कराने के लिए क्लीनिक गई थी। वहीं, डॉक्टर उसे शादी का झांसा देने लगा। डॉक्टर ने ये भी कहा कि शादी के साथ-साथ उसे 25 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। इसके बाद जब लड़की की बहन अपना इलाज कराने क्लिनिक गई तो उसके साथ भी वही सब बातें करने लगा और उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया।
लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और वह डॉक्टर से मिलने गई। डॉक्टर वहां अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था। इसी दौरान लड़की के घरवाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवती ने यौन शोषण का दबाव बनाने की शिकायत की थी। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।