नालंदा में बिहार दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
नगर भवन बिहार शरीफ में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 इस उद्घाटन समारोह में श्री कौशलेंद्र कुमार, माननीय सांसद, नालन्दा; डॉ. सुनील कुमार, माननीय विधायक, बिहारशरीफ; श्रीमती अनीता देवी, महापौर, नगर निगम, बिहारशरीफ; श्री अरशद अजीज, उपाध्यक्ष, बीस सूत्री; श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा; तथा श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा , सहायक प्रशिक्षु समाहर्ता, अपर समाहर्ता (नालन्दा) एवं अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) सहित अन्य पदाधिकारी गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और राज्य के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस हमें अपनी समृद्ध परंपराओं को याद करने और राज्य के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर बिहार की लोकसंस्कृति, परंपरा एवं कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। साथ ही, विकास योजनाओं, सरकारी उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, छात्र-छात्राएँ एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में सभी विभागीय स्टॉलों का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली गई ।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने स्टॉल संचालकों से विस्तारपूर्वक बातचीत की तथा आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं और सूचनाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी स्टॉलों पर आने वाले आगंतुकों को योजनाओं की स्पष्ट, सरल और सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जो निम्नवत है:-
1. श्रीमती सवीना खातून, उत्कृष्ट कार्य -दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं राजस्व संबंधी कार्यों तथा अंचल का सुचारू रूप से संचालन हेतु।
2. श्री शिव शंकर कुमार, उत्कृष्ट कार्य -ई-कम्लाईन्स डैश बोर्ड, क्यू०आर०कोड, निगरानी जाँच, परिमार्जन, दाखिल-खारिज तथा राजस्व संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट। योगदान के लिए।
3. श्रीमति अर्चना, बाoविoपरिoपदाo उत्कृष्ट कार्य – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत निर्धारित विभागीय लक्ष्य के विरूद्ध 85 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए।
4. श्रीमति रेणु कुमारी, बाoविoपरिoपदाo उत्कृष्ट कार्य – प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजनान्तर्गत निर्धारित विभागीय लक्ष्य के विरूद्ध 193 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दिनांक 18.03.2026 तक जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए।
5. श्री रामप्रकाश कुमार सिन्हा/जिला समन्वयक (NNM) उत्कृष्ट कार्य – पोषण ट्रैकर और एफ०आर०एस० में उत्कृष्ट कार्य के लिए।
6. श्रीमती अंजली कुमारी / महिला पर्यवेक्षिका, उत्कृष्ट कार्य – प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए।
बिहार दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सावधि प्रमाण पत्र वितरण की सुची:-
1. लाभार्थी का नाम – श्री बिल्टु चौधरी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
2. लाभार्थी का नाम – श्रीमती रिंकी कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
3. लाभार्थी का नाम – श्री धर्मवीर जमादार, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
4. लाभार्थी का नाम – श्री कारू रविदास, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया। 
5. लाभार्थी का नाम – श्री मती मेहर कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
6. लाभार्थी का नाम – श्री सिंटू कुमार, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
7. लाभार्थी का नाम – श्री सीताराम पंडित, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
8. लाभार्थी का नाम – श्री राजीव कुमार, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
9. लाभार्थी का नाम – श्री मती रिंकु कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
10. लाभार्थी का नाम – श्री राजु कुमार, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
11. लाभार्थी का नाम – श्री मती ज्योति कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
12. लाभार्थी का नाम – श्री विजय पासवान, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
13. लाभार्थी का नाम – श्री मती रानी देवी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
14. लाभार्थी का नाम – श्री सरिता कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
15. लाभार्थी का नाम – श्री संतोष पासवान, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
16. लाभार्थी का नाम – श्री धर्मवीर जमादार, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
17. लाभार्थी का नाम – श्री संजय कुमार, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
18. लाभार्थी का नाम – श्री मती निशु कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
19. लाभार्थी का नाम – श्री संजय पंडित, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
बिहार दिवस 2026 के अवसर पर अंतरजातीय विवाह योजना का सावधि प्रमाण पत्र वितरण की सुची:-
1. लाभार्थी का नाम – श्रीमती सोनी कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
2. लाभार्थी का नाम – श्रीमती स्वेता कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
3. लाभार्थी का नाम – श्रीमती काजल कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।
बिहार दिवस 2026 के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी, नालन्दा के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से 
 चयनित दिव्यांग लाभार्थियों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिलों का वितरण माननीय सांसद, नालन्दा एवं माननीय विधायक, बिहारशरीफ की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
रहुई प्रखंड अंतर्गत निम्नलिखित लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई:-
सरीला देवी/ ममता देवी/दीपक कुमार सिंटू कुमार/ब्रजेश चौधरी/विजय रविदास ।