नालंदा जिला में निबंधन शटल सेवा की हुई शुरुआत।

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
सभी निबंधन कार्यालयों के लिए शटल सेवा उपलब्ध होगा। जिला निबंधक सह समाहर्त्ता, नालंदा, श्री शशांक शुभंकर द्वारा सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत की गई।
शुरुआत में जिला निबंधन कर्यालय, नालंदा के लिए दो बस, अवर निबंधन कार्यालय राजगीर के लिए दो बस एवं अवर निबंधन कार्यालय हिलसा के लिए एक बस उपलब्ध कराया गया है। ये बसें प्रातः काल 8.30 बजे शुरू होकर चिन्हित रूटों पर चलते हुए निबंधन कार्यालय पहुचेंगी। पुनः सायंकाल 4 बजे कार्यालय से चलकर नियत स्थान तक वापस जाएंगी। शुरुआत में 1 महीने तक सेवा को निःशुल्क रखा गया है। निबंधन से सम्बंधित सभी कार्यों के लिए पक्षकार इसका उपभोग कर सकेंगे। जनता को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर यह निबंधन विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है।