नव नालंदा महाविहार के कर्मियों की हालत दयनीय देख दर्जनों संगठनों ने अर्थी जुलूस व आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन का किया ऐलान

नालंदा
 जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
नालंदा : असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने महविहार के कर्मियो के खिलाफ तानाशाही रवैया अपनाने वाले मजदूरों के शोषणकर्ता कुलपति प्रोफ़ेसर बैधनाथ लाभ को चेतावनी देते हुए कहा है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के द्वारा धरना के 30 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यालय आदेश 2020 / 16 24 तिथि: :28/ 10/ 2022 को निरस्त कर पूर्व की तरह संविदा पर कार्य करने , पीएफ, बीमा की सुविधा प्रदान करने आदि विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके कारण नव नालंदा महाविहार के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के बीच भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है । डॉ पासवान ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से हुई वार्ता के बाद भी कुलपति के द्वारा मांगो को पूरा नही किया गया। जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टर पासवान ने महाविहार प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 2 दिसंबर 2022 तक कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस बिहार ,भीम आर्मी ,जनकल्याण मंच, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, राजद, कांग्रेस, आदि दर्जनों संगठनों के द्वारा दिनांक 3 एवं 4 दिसंबर को महाविहार के मुख्य द्वार पर कर्मियों के समर्थन में अर्थी जुलूस व आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।