शेखपुरा : जिले के जख्राजस्थान में आइसोलेटेड केंद्र में इलाज करा रहे चार व्यक्तियों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जिसमें बेबी देवी धर्मेंद्र चौहान ,श्री भगत एवम अजय शर्मा है। जिनकी उम्र 35 से 45 के बीच है। सभी स्वस्थ व्यक्तियों को विशेष समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र आवश्यक दवाएं आदि के साथ एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजा गया।इसके अलावा जिला में सोमवार को दो पॉजिटिव मरीज की भी सूचना है, जो सभी शेखपुरा प्रखंड के हैं। सभी को आइसोलेटेड किया गया है और इनके संपर्क में जो भी व्यक्ति हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री ली जा रही है।सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक जिले में 1290 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था ,जिसमें से 1049 का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जिले में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 116 जिसमें से 37 व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं 55 व्यक्तियों का जांच परिणाम आज देर रात तक आने की संभावना है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 79 है जो हो आइसोलेटेड हैं, जिनका लगातार इलाज किया जा रहा है ।कोरौना संक्रमित लगातार स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं।