जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जाति गणना कार्य को संपादित करने हेतु समीक्षात्मक वैठक किया

नालंदा
 जनादेश न्यूज़ नालंदा
जाति गणना में वार्ड को बुनियादी इकाई मानकर गणना की जाएगी जबकि अन्य गणना में गांव को बुनियादी इकाई मानी जाती रही है।
पूरे जिले को चार्ज में बांटा गया है।सभी प्रखंड को एक चार्ज बनाया गया है तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी चार्ज अफसर होंगें।
इसी प्रकार नगर निकाय हेतु कार्यपालक पदाधिकारी चार्ज ऑफिसर रहेंगें।
अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल गणना पदाधिकारी होंगें तथा नगर निकाय हेतु नगर कार्यपालक पदाधिकारी गणना पदाधिकारी होंगें।
गणना हेतु प्रत्येक लगभग *700* जनसंख्यां पर एक प्रगणक गणना का कार्य करेगा।
हर *06* प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक होगा।
जिला पदाधिकारी ने बताया
कि किसी भी हाल में एक प्रगणक सिर्फ एक वार्ड में ही गणना का कार्य करेगा ताकि ओवरलैपिंग को रोका जा सके।वार्ड को लगभग *700* की जनसंख्या में तोड़ने के लिए पक्के भौगोलिक सीमांकन तय करने का निदेश दिया गया।इस संबंध में प्रपत्र 02 में विस्तृत जानकारी 03 दिनों में मांगी गयी है।